11वीं बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने सारण की 16 सदस्यीय टीम सासाराम रवाना

11वीं बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने सारण की 16 सदस्यीय टीम सासाराम रवाना

CHHAPRA DESK –  11वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में लेने के लिए आज सारण की 16 सदस्यीय टीम मशरक जंक्शन से सासाराम के लिए रवाना हुई. बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता 18 से 20 जून तक ए बी आर फाउंडेशन स्कूल बैजला सासाराम के क्रीड़ा मैदान में होगी. राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक के क्रीड़ा मैदान में सारण टीम बुधवार को एकत्रित हुई. जिनके बीच मशरक नगर पंचायत के उप चेयरमैन प्रतिनिधि अमित सिंह , सारण हैंडबॉल संघ के सचिव संजय कुमार सिंह, वार्ड पार्षद सिकंदर कुमार ने खेल पोशाक का वितरण कर शुभकामना देते हुए सासाराम के लिए रवाना किया. मौके पर सारण महेश पोद्दार, जिला हैंडबॉल संघ के रितेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आकाश कुमार, मनु सिंह, शबाना खातून सहित अन्य मौजूद थे.

सारण हैंडबॉल के सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सारण टीम में मशरक, बनियापुर, इसुआपुर, पानापुर सहित अन्य प्रखंड की बालिका खिलाड़ी शामिल है. टीम के प्रशिक्षक राष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश कुमार जबकि टीम कैप्टन राष्ट्रीय खिलाड़ी करिश्मा कुमारी है. तकनीकी पदाधिकारी के रूप में राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह टीम के साथ है. खिलाड़ियों में करिश्मा, गुड़िया कुमारी, खुशी कुमारी, प्रीति कुमारी, आरती कुमारी, रिचा कुमारी, अनन्या कुमारी, राजनंदनी सिंह, पलक कुमारी, संजना कुमारी, रोशनी कुमारी, अनामिका, सोनाक्षी कुमारी, मानसी कुमारी सारण टीम में शामिल हैं.

बालिका राज्य हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण टीम के बेहतर प्रदर्शन को लेकर संघ के मुख्य संरक्षक विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय, विधायक केदारनाथ सिंह, जिला संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ हरेंद्र सिंह, संरक्षक जितेंद्र सिंह, इंजीनियर ललित सिंह, उपाध्यक्ष अजीत सिंह मुखिया, राकेश कुमार सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह, ठाकुर विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार, विद्यालय प्रधान अरुण कुमार बरनवाल, रमेश सिंह, सत्येंद्र तिवारी सहित अन्य ने शुभकामनाएं दी है.

Loading

53
E-paper खेल ब्रेकिंग न्यूज़