सारण की सृष्टि ने डीजीसीए ग्राउंड क्लासेज पूरा कर पायलट बनने की ओर बढ़ाया बड़ा कदम

सारण की सृष्टि ने डीजीसीए ग्राउंड क्लासेज पूरा कर पायलट बनने की ओर बढ़ाया बड़ा कदम

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के दिघवारा प्रखंड के त्रिलोकचक पंचायत अंतर्गत इश्मैला गांव की रहने वाली सृष्टि सिंह ने पायलट बनने की दिशा में एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए DGCA ग्राउंड क्लासेज सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है. उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. बता दें कि सृष्टि सिंह त्रिलोकचक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार सिंह एवं प्रतिमा सिंह की पुत्री हैं. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण परिवेश में रहते हुए शक्ति शांति अकादमी,आमी से दसवीं एवं बारहवीं तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने हैदराबाद स्थित Aviacons पायलट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से DGCA ग्राउंड क्लासेज की पढ़ाई पूरी कर पायलट बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है.

Add
सृष्टि ने बताया कि उनका अगला लक्ष्य एयरलाइन कैडेट प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करना है,जिसके बाद उनका पायलट बनने का सपना साकार हो जाएगा. बताया जाता है कि DGCA ग्राउंड क्लासेज पायलट बनने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा होता है, जिसमें छात्रों को उड़ान से पहले जरूरी थ्योरी विषयों की पढ़ाई कराई जाती है. इन कक्षाओं में एयर नेविगेशन, मेट्रोलॉजी, एयर रेगुलेशन और टेक्निकल विषय जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल होते हैं, जिन्हें पास करना अनिवार्य होता है.


इस उपलब्धि के बाद अब वह अगला कदम फ्लाइंग ट्रेनिंग की ओर बढ़ेंगी, जिसके बाद उन्हें कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) प्राप्त करने का अवसर मिलेगा. अमेरिका से आए सृष्टि के चाचा संजीव सिंह ने बताया कि बचपन से ही उसका सपना पायलट बनने का था और उन्होंने कड़ी मेहनत व लगन से यह मुकाम हासिल किया है. इस उपलब्धि पर त्रिलोकचक पंचायत के मुखिया गुड़ेश्वर सिंह, अभय कुमार सिंह, प्रतिमा सिंह, संजीव सिंह, सविता सिंह, सुनील सिंह आदि ने सृष्टि को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

Loading

56
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़