आरा-छपरा सेतु पर अनियंत्रित वाहन ने चाचा भतीजा को कुचला ; दो मौत के बाद 2 घंटे तक सड़क जाम

आरा-छपरा सेतु पर अनियंत्रित वाहन ने चाचा भतीजा को कुचला ; दो मौत के बाद 2 घंटे तक सड़क जाम

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र स्थित आरा-छपरा वीर कुंवर सिंह सेतु  पर अनिंयत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा भतीजा की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों के द्वारा सेतु को दो घंटे तक जाम कर अवागमन बाधित कर दिया गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जाम हटाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मृतक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी प्रमोद पाण्डेय के 22 वर्षीय पुत्र राकेश पाण्डेय एवं स्वर्गीय बैजु पांडेय के 50 वर्षीय पुत्र नरेश पांडेय के रुप मे हुई है. घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज थानाध्यक्ष राज शेखर और डायल 112 की गाड़ी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. तब आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा छपरा वीर कुंवर सिंह सेतु को जाम कर दिया था.

Add

जिसके बाद सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद आनंद अंचलाधिकारी सदर कुमारी आंचल मौके पर पहुंची. वहीं स्थानीय कोटवापट्टी रामपुर के मुखिया सतेंद्र सिंह के पहल पर दोनों मृतक के आश्रितों को चार चार लाख का चेक दिलाया गया. जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा जहां दोनों शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया. मृतक राकेश पाण्डेय घर का एकलौता संतान था, जिसकी दो महीने पहले शादी हुई थी. उसके मौत की खबर सुन पत्नी बार बार बेहोश हो जाया करती थी और पुरे परिवार का रो-रो कर हाल-बेहाल हो गया है. वहीं इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है.

पुल पर बिखरा बालू बन रहा दुर्घटना का कारण

चाचा-भतीजा दोनों की मौके पर मौत के बाद आक्रोशित लोगों व परिजनों के द्वारा आरा-छपरा पुल को दो घंटे तक जाम रखा गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुल के दोनों लेन पर बालू बिखड़े होने से चक्का फिसल रहा है और उससे अक्सर दुर्घटना हो रही है. इस दुर्घटना में भी अनियंत्रित वाहन के कारण बाइक का चक्का बालू पर फिसल गया और दोनों के सिर पर वाहन चढ़ गया. जिसके कारण उनकी दर्दनाक मौत हुई है.

Loading

69
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़