पांडव सेना गिरोह का सरगना व अंतरराज्यीय कुख्यात संजय सिंह गिरफ्तार ; नरसंहार सहित 26 संगीन मामलों में थी तलाश

पांडव सेना गिरोह का सरगना व अंतरराज्यीय कुख्यात संजय सिंह गिरफ्तार ; नरसंहार सहित 26 संगीन मामलों में थी तलाश

PATNA DESK –  बिहार एसटीएफ ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के टाप कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल और पांडव सेना के सरगना संजय सिंह को पटना जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया।वह पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के निमा गांव का रहने वाला है। एसटीएफ के अनुसार संजय सिंह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।उसके खिलाफ बिहार समेत अन्य राज्यों में हत्या, रंगदारी, नरसंहार, अवैध खनन, भू-माफिया गतिविधियों और अन्य संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं.

एके 47 बरामदगी मामले में भी वांछ‍ित

एसटीएफ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बिहटा थाना कांड संख्या 672/2025 में एके-47 बरामदगी मामले में भी वांछित था।इस मामले में उस पर गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है. गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने पटना रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर उसे दबोच लिया.

बिहार से झारखंड तक के थानों में दर्ज हैं आपराध‍िक मामले

पुलिस के अनुसार संजय सिंह का आपराधिक इतिहास करीब तीन दशक पुराना है. बिहार से झारखंड तक के थानों में उसपर एफआईआर है. वर्ष 1996 से लेकर 2025 तक हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, अपहरण, अवैध हथियार रखने, आपराधिक साजिश, लूट, मारपीट और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं.प टना, जहानाबाद, भागलपुर, हजारीबाग, रांची और झारखंड के अन्य जिलों के थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं. हाल के वर्षों में पत्रकार नगर, मसौढ़ी और जहानाबाद में दर्ज हत्या के मामलों में भी उसका नाम सामने आया था.इ सके अलावा वह रंगदारी और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों में भी आरोपित रहा है.ए सटीएफ ने बताया कि संजय सिंह के अन्य आपराधिक मामलों और उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है. उसके सहयोगियों तथा आपराधिक गतिविधियों से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी से संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है और उससे पूछताछ के आधार पर कई अन्य मामलों में भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है.

Add

पत्‍नी ने जताई अनहोनी की आशंका

इधर संजय सिंह की पत्‍नी पुष्‍पा कुमारी ने वीड‍ियो जारी कर अपने पत‍ि के साथ अनहोनी की आशंका जताई है. बताया है कि दिल्‍ली से विक्रमश‍िला एक्‍सप्रेस से पटना आ रही थी. रास्‍ते में जीआरपी उनके पत‍ि संजय सिंह को अपने साथ ले गई. जब पूछा तो कहा कि बिहटा पुलिस ने उन्‍हें पकड़ा है. ऐसे में उन्‍हें अपने पत‍ि के साथ अनहोनी की आशंका सता रही है.

Loading

69
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़