शहर में हुई चाकू बाजी में तीन जख्मी ; दुकानदार ने ग्राहक को चाकू घोंपा

शहर में हुई चाकू बाजी में तीन जख्मी ; दुकानदार ने ग्राहक को चाकू घोंपा

CHHAPRA/ ARRAH DESK – छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत राहत रोड में हुई ग्राहक और दुकानदार के बीच चाकू बाजी में एक किशोर समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें आनन-फानन में दोस्तों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है. इस घटना में खास बात यह है कि तीनों को दुकानदार के द्वारा ही चाकू घोंपा गया है. चाकू बाजी में जख्मी किशोर आरा जिला का रहने वाला बताया गया है, जो कि छपरा शहर के कटहरी बाग मोहल्ला में रहकर गोलगप्पा बेचने का काम करता है. वही इस चाकूबाजी में जख्मी दो युवक उसके मित्र स्थानीय थाना क्षेत्र के रूप गंज मोहल्ला निवासी अशोक सोनी का 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार एवं स्थानीय थाना क्षेत्र के आर्य नगर निवासी स्वर्गीय भृगुनाथ भगत का 22 वर्षीय पुत्र रितिक कुमार चौरसिया शामिल है.

Add

तीनों जख्मी को अन्य दोस्तों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है. वहीं समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. घटना के संबंध में जख्मी युवकों ने बताया कि कल्लू गोलगप्पा व किराना का कुछ सामान लेने के लिए रूपगंज स्थित एक किराना दुकान पर गया था, जहां दुकानदार के लड़के के द्वारा अपशब्द कहे जाने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और विवाद मारपीट में बदल गई. जिसके बाद कल्लू के दो तीन साथी भी दुकान पर पहुंच गए और उसे दौरान मारपीट के क्रम में दुकानदार के द्वारा तीनों को चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया गया. जिसके बाद तीनों जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है.

Loading

69
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़