अलग-अलग हादसों में किशोरी व युवती समेत आधा दर्जन महिला की मौत

अलग-अलग हादसों में किशोरी व युवती समेत आधा दर्जन महिला की मौत

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में बुधवार का दिन महिलाओं पर भारी रहा. जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसों में दो किशोरी व एक युवती समेत आधा दर्जन महिलाओं की मौत हुई है. सड़क दुर्घटना में जहां एक महिला एवं एक युवती की मौत हुई है, वही एक अन्य महिला की मौत सर्पदंश के कारण हुई है. जबकि दो किशोरी की मौत पोखर में डूबने से हुई है. वही एक वृद्ध महिला की मौत छपरा जंक्शन पर हुई है, जिसके शव की पहचान नहीं हो पाई है.प हली घटना में जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृत युवती की पहचान जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर गांव निवासी उमेश बांसफोड़ की 18 वर्षीय पुत्री गुंजा कुमारी के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया.

Add

जबकि, दूसरी सड़क दुर्घटना की घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां अनियंत्रित तक की चपेट में आने से एक अधीर महिला की मौत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के नगरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव निवासी संत कुमार साह की 40 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में की गई. उसकी मृत्यु का समाचार मिलते ही घर परिवार में चीख-पुकार मच गई. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.


जबकि, तीसरी घटना जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां सर्पदंश से मृत महिला जिले के गड़खा थाना अंतर्गत फुलवरिया गांव निवासी नथुनी पंडित की 65 वर्षीय पत्नी प्रभावती देवी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह जलावन को लेकर लकड़ी निकालने के लिए घर में गई थी, जहां उसमें छुपे एक विषैलें सर्प ने उसे डस लिया. जिसके कारण अस्पताल ले जाने के बाद उपचार के क्रम में उसकी मौत हो गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया.


जबकि, चौथी घटना में छपरा जंक्शन पर 70 वर्षीय एक वृद्ध महिला की अचानक मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं होने के कारण उसे 72 घंटे तक के लिए सुरक्षित रखा गया है.
जबकि पांचवी और छठी घटना जिले के अमनौर थाना क्षेत्र से सामने आई है. जहां स्नान करने के दौरान दो सहेलियां पोखर में डूब गई. जब तक उन्हें पानी से निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मृत दोनों किशोरी अमनौर थाना क्षेत्र के नरसिंह मानपुर गांव निवासी दिनेश रावत की 15 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी एवं दशरथ प्रसाद की 13 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी कुमारी बताई गई हैं. सभी शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया. जहां, अज्ञात महिला के शव को छोड़कर अन्य शवों का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उनके परिवार वालों को सुपुर्द किया गया है.

Loading

39
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़