
CHHAPRA DESK – सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पोखर में स्नान करने गई दो सहेलियां एक साथ ही डूब गई. कुछ देर बाद जब उनकी खोजबीन की गई तो पोखर से उनका शव बरामद किया गया. जिसके बाद परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया. दोनों मृत सहेलियां आठवीं कक्षा की छात्रा थीं और एक साथ रहती-पढ़ती थीं. अमृत किशोरियों में स्थानीय थाना क्षेत्र के नरसिंह मानपुर गांव निवासी दिनेश रावत की 15 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी एवं दशरथ प्रसाद की 13 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी शामिल हैं. आंचल तीन बहन-दो भाई में मंझली थी, जबकि खुशबू दो बहन-तीन भाई में थी. दोनों के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं. दोनों मिडिल स्कूल नरसिंहभान पुर की आठवीं की छात्रा थीं. दोनों में अटूट मित्रता थी कि एक विद्यालय नही जाती तो दूसरी भी नही जाती.

दादी से ₹10 लेकर निकली थी आंचल
आंचल की दादी व बहन हंसा ने बताया कि आंचल ने उनसे ₹10 मांगे और कहा कि दुकान से कुछ खरीदकर खाएगी. लेकिन बच्चों के बहकावे में आकर वह तालाब की तरफ चली गई. उस समय आंचल की बड़ी बहन हंसा तालाब में नहा रही थी. आंचल और खुशबू भी उसके साथ नहाने लगीं. हंसा नहाकर निकल गई, लेकिन वे दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगी. हंसा ने उन्हें बचाने के लिए हाथ बढ़ाया, पर तब तक दोनों पानी में समा गईं. जिसके बाद हंसा के द्वारा शोर मचाया गया तो ग्रामीण जुटे और जब तक दोनों को पोखर से निकाला जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

माता-पिता शादी में गए थे मशरक
घटना के समय दोनों बच्चियों के माता-पिता पड़ोस के एक युवक की शादी में शामिल होने मशरक गए हुए थे. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घर पहुंचते ही माता-पिता रोने लगे. परिजनों के क्रंदन से पूरा गांव गमगीन हो उठा.
![]()

