ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर में खलासी की उपचार के दौरान मौत ; ट्रक चालक घायल

ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर में खलासी की उपचार के दौरान मौत ; ट्रक चालक घायल

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत आरा-छपरा पुल पर अनियंत्रित ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रक के ट्रक चालक एवं खलासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद पुलिस के द्वारा उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान खलासी की मौत हो गई. जबकि, ट्रक चला रहा उसका बड़ा भाई घायल है, जिसका उपचार किया गया. मृत खलासी पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनाबाद गांव निवासी बुटन राय का 19 वर्षीय पुत्र अंकित राय बताया गया है. जबकि घायल ट्रक चालक उसका बड़ा भाई 25 वर्षीय राहुल कुमार राय बताया गया है, जिसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है.

Add

वहीं सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने अंकित के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया जारी है. इस संबंध में मृतक के बड़े भाई घायल राहुल ने बताया कि बीती रात वह कोईलवर से बालू लोड कर छपरा आ रहा था. उसी बीच आरा-छपरा पुल पर अनियंत्रित ट्रैक्टर से ट्रक की टक्कर हो गई. जिसके बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला. वहीं इस दुर्घटना में वह और उसका भाई दोनों घायल हो गए. दोनों को पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसके भाई अंकित की मौत हो गई है.

Loading

81
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़