
CHHAPRA / SIWAN DESK – छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर रसूलपुर थाना अंतर्गत फलपुरा गांव के समीप तेज गति से जा रहे बाइक व कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं इस दुर्घटना के बाद रसूलपुर थाना पुलिस ने दोनों ही वाहनों को जब्त कर लिया है. बाइक चोरी की बताई जा रही है जिसे लेकर वह युवक तेजी से भाग रहा था. मृत युवक की पहचान सिवान जिला के दुरौंधा थाना अंतर्गत फलपुरा गांव निवासी विनोद पटेल के पुत्र रोहित कुमार के रूप में की गई है.

बाइक व युवक की पहचान के बाद खुला मामला
इस मामले में पुलिस ने जब बाइक व युवक की पहचान का प्रयास किया और बाइक के नंबर से जांच पर कॉल की गई तो पाया गया कि बाइक रसूलपुर निवासी किसी अन्य व्यक्ति की है. पुलिस ने जब उससे संपर्क किया तो उसके द्वारा बताया गया कि बीते दिन उसकी बाइक 2:00 बजे घर के समीप से ही गायब हो गई है और वह उसकी खोजबीन में लगा है. जिसके बाद पुलिस ने युवक की पहचान का प्रयास किया तो जांच के क्रम में पाया गया कि वह सिवान जिला के दुरौंधा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

इस घटना के बाद उसके घर वालों को सूचना दी गई. सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते सदर अस्पताल पहुंचे, जहां सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं इस संबंध में म।तक के परिवार वालों का कहना है छपरा-सिवान का बॉर्डर होने के कारण कि वह अपने गांव से पैदल ही रसूलपुर बाजार आया था. जिसके बाद उन्हें अचानक सूचना मिली कि उसकी मौत दुर्घटना में हो गई है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. वही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

![]()

