
CHHAPRA DESK – जयप्रकाश महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ बिंदी कुमारी के नेतृत्व में वन महोत्सव सप्ताह (1-7 जुलाई 2026) का आयोजन किया गया. जिसके अंतर्गत इनडोर प्लांट्स की उपयोगिता, देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्राचार्या किरण कुमारी की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई. वहीं सीमित स्थान एवं पौधों के नियमित देखभाल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण के साथ-साथ इनडोर पौधों को अपनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा एवं स्वयंसेवक आकांक्षा कुमारी, संजना कुमारी, श्रुति कुमारी, शिव माला कुमारी, रबिया खातुन, अंजली कुमारी, नंदनी कुमारी, रुबी कुमारी, निभा कुमारी इत्यादि ने अपनी-अपने घरों से विभिन्न प्रकार के पौधे लाकर उनकी उपयोगिता,

वायु शुद्धिकरण स्वास्थ्य एवं मानसिक संतुलन पर उनके सकारात्मक प्रभाव तथा उनकी उचित देखभाल के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किये. वहीं प्राचार्या ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण में हरित जीवन शैली को अपनाने का संदेश दिया. उपस्थित शिक्षक एवं छात्राओं ने अपने-अपने घर एवं कार्य स्थल पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया. डॉ बबीता वर्धन ने संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है बल्कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा एक पौधे के नियमित देखभाल भी प्रकृति के प्रति महत्वपूर्ण देखभाल है. इस अवसर पर डॉ चंचल कुमारी, डॉ शबाना मलिक, डॉ सोनाली सिंह, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ मुग्धा पांडे, डॉ अनीता गौतम, डॉ नमिता किशोर, डॉ मनीषा कुमारी, डॉ ओम प्रकाश, डॉ एकता अग्रवाल, डॉ प्रियंका मिश्रा, डॉ प्रियंका पराशरण, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ प्रतिभा रिछारिया, डॉ बबिता कुमारी कर्मचारी ओम प्रकाश, सुभाषचंद्र भास्कर इत्यादि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया.

![]()

