आपसी विवाद को ले हुई चाकू बाजी में दो युवक गंभीर ; आए थे घूमने मेला

आपसी विवाद को ले हुई चाकू बाजी में दो युवक गंभीर ; आए थे घूमने मेला

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के अजायबगंज में आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में दो युवक गंभीर से जख्मी हो गए, जिन्हें सदर अस्पताल से रेफर किया गया है. चाकू बाजी में जख्मी दोनों युवक रिविल गंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला अजमेरगंज निवासी बाबू जान और साबिर साई बताए गए हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात्रि गांव से वे लोग अन्य युवकों के साथ मेला देखने के लिए अजबगंज दादा साहब के मजार पर आए हुए थे.

Add

जहां आपसी बात को लेकर उनके बीच बकझक हुई उस दौरान चाकू बाजी में बाबू जान और साबिर दोनों जख्मी हो गए. जिसके बाद दोनों को सादर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से बाबू जान को बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है. वहीं इस घटना की सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले रखा है, जिससे पूछताछ की जा रही है. वही समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी प्रक्रिया जारी थी.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़