
CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए हादसे में दो व्यक्ति की मौत हुई है. एक मजदूर की मौत जहां पानी में डूबने से हुई है, वहीं, दूसरे व्यक्ति की मौत करंट लगने से हुई है. जिले के मेकर थाना अंतर्गत गंदगी नदी पर कटाव को लेकर कार्य में लगे एक मजदूर की मौत गंडकी नदी में गिरकर डूबने से हो गई. मृत मजदूर की पहचान बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर सबौर गांव निवासी रामेश्वर मंडल के 21 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में की गई. डूबने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला. जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि वह मकेर थाना अंतर्गत गंडकी नदी के तट पर चल रहे कटावरोधी कार्य को लेकर बालू के बैग को किनारे पर फेंक रहा था. उसी बीच वह मजदूर नदी में जा गिरा और डूब कर मौत हुई है.

जबकि, दूसरी घटना जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां जूरन छपरा गांव निवासी एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के जूरन छपरा गांव निवासी स्वर्गीय हरिशंकर सिंह के 66 वर्षीय पुत्र मनन सिंह के रूप में की गई. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात्रि में ही पोस्टमार्टम के लिए सदर स्थल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

![]()

