CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना अंतर्गत पचभिंडा गांव स्थित सड़क पर अनियंत्रित बाइक के धक्के से गंभीर रूप से घायल महिला की मौत उपचार के दौरान अस्पताल में हो गई. महिला की मौत के बाद परिवार वालों में रोना-धोना लग गया. वहीं घटना के बाद परिवार वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार को पकड़ लिया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है. महिला की मौत बीती रात्रि उपचार के दौरान हुई है. मृत महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव निवासी स्वर्गीय प्रभु महतो की 60 वर्षीय पत्नी मनोरमा कुंअर बताई गई है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह घर के समीप सड़क किनारे खड़ी थी तभी तेज गति से जा रही अनियंत्रित बाइक में उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं बाइक चालक भी आंशिक रूप से घायल हुआ, जिसे पकड़ लिया गया. गिरफ्तार बाइक चालक भी स्थानीय थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव निवासी स्वर्गीय चंदेश्वर राय का 29 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार बताया गया है. जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है इस घटना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है.

![]()

