अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में धमाका ; पटाखा बना रहे दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में धमाका ; पटाखा बना रहे दो लोग गंभीर रूप से झुलसे

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्हनपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अवैध रूप से चलाए जा रहे पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण विस्फोट हो गया. इस हादसे में पटाखा बना रहे दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस एवं एसडीपीओ नरेश पासवान और एसडीओ निधि राज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है. जांच के क्रम में पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध पटाखे और बारूद बरामद किए हैं. घायलों में स्थानीय थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी साहेबजान मियां का पुत्र फिरंगी मियां एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल है. दोनों को स्थानीय किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है. फिलहाल परिवार वाले दोनों का उपचार कहां करवा रहे हैं इस विषय की विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी है. वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ओल्हनपुर निवासी फिरंगी उर्फ औरंगजेब के घर में अवैध रूप से पटाखा निर्माण चल रहा था. उसी दौरान बलडिहा निवासी एक व्यक्ति और खोदाईबाग का एक युवक सिगरेट पी रहे थे, तभी बारूद में आग लगने से धमाका हो गया. जिसके बाद अफरातफरी मच गई और परिवार वालों के द्वारा दोनों घायलों को किसी ने अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़