
CHHAPRA DESK – सारण जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा आज बाल पर्यवेक्षण गृह का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान वहां रह रहे बच्चों के लिए उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था, आवासीय सुविधाएं, स्वच्छता, स्वास्थ्य, भोजन तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया. निरीक्षण के क्रम में द्वय अधिकारियों द्वारा बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ एवं अनुकूल वातावरण में संरक्षण एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही बच्चों के रहने, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया.

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी सुरक्षा तथा समग्र विकास के लिए निर्धारित मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें एक सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध हो सके. निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.
![]()

