बालू माफियाओं ने खनन पदाधिकारी पर बोला हमला ; वाहन का शीशा तोड़ा ; मौके पर पहुंचे डीआईजी

बालू माफियाओं ने खनन पदाधिकारी पर बोला हमला ; वाहन का शीशा तोड़ा ; मौके पर पहुंचे डीआईजी

CHHAPRA DESK –      अवैध बालू का ट्रैक्टर पकड़ने पर बालू माफियाओं ने जिला खनन पदाधिकारी पर अचानक ही हमला बोल दिया. जिसके बाद खनन पदाधिकारी को भाग कर अपनी गाड़ी में छुपना पड़ गया. लेकिन, बालू माफियाओं ने उनके वाहन पर भी ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया. खनन पदाधिकारी के वाहन पर पथराव करते हुए बालू माफियाओं ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त करते हुए चारों तरफ का शीशा तोड़ डाला. उस दौरान खनन पदाधिकारी के साथ महिला बीएमपी के जवान भी मौजूद थे, जो कि वाहन के अंदर दुबके रहे और बालू माफिया तांडव मचाते हुए वहां से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गये. घटना छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत जगदम कॉलेज के समीप की है.

Add

इस घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और 112 डायल पुलिस के साथ मुफस्सिल थाना अध्यक्ष एवं नगर थाना अध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई. जिसके बाद सारण प्रक्षेत्र डीआईजी निलेश कुमार, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, एसएसपी विनीत कुमार, एएसपी राम पुकार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से अवैध बालू ले जाने की सूचना के बाद जिला खनन पदाधिकारी जगदम कॉलेज ढाला के समीप पहुंचे थे,

जहां उनके द्वारा जांच के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया. जिसको लेकर ट्रैक्टर चालक के द्वारा फोन कर बालू माफियाओं को बुला लिया गया और उन लोगों के द्वारा ट्रैक्टर चालक को छुड़ाकर ट्रैक्टर को भगा दिया गया. वहीं विरोध करने पर माफियाओं ने खनन पदाधिकारी के ऊपर हमला बोल दिया. उस दौरान उन्हें अपने वाहन में छुपना पड़ गया. वहीं वाहन का शीशा तोड़े जाने के कारण शीशा के टुकड़ा से अंदर बैठे पदाधिकारी व जवानों को भी मामूली चोटें आई है.

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़