बिहार में RJD नेता को गोलियों से भूना ; सीने में भी मारी तीन गोली

बिहार में RJD नेता को गोलियों से भूना ; सीने में भी मारी तीन गोली

MUZAFFARPUR DESK – बिहार के मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. जिले के रामहरि थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौक के पास हत्या की गई है. आज बाइक सवार अपराधियों ने RJD युवा मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष 35 वर्षीय मंटू साह की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि उसके सीने में तीन गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई.

Add

घटना के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में शव उठाने से इंकार कर दिया. करीब 4 घंटे तक पुलिस ने समझाया, तब जाकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. मौके से 3 खोखे बरामद किए गए हैं. मृतक मंटू साह धर्मपुर निवासी था और ठेकेदारी का काम करता था. परिजनों ने उसके दोस्त रमेश राय पर हत्या का शक जताया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रमेश ने ही हत्या की साजिश रची है.

इधर पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश में जुट गई है. हालांकि अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मृतक के परिजनों ने बताया कि सुबह रमेश ही बाइक से मंटू को घर से बुलाकर ले गया था. जिसके बाद करीब 3 किमी दूर अस्तलाकपुर गांव में पहले से घात लगाए दो अपराधियों ने मंटू को घेरकर गोली मार दी. परिजन सवाल उठा रहे हैं कि यदि लूट या आपसी विवाद का मामला होता तो रमेश को क्यों नहीं मारा गया. मंटू ने कई लोगों को पैसे उधार दे रखे थे. हो सकता है इसी विवाद में उसकी हत्या की गई हो. घटना के वक्त रमेश घर आया था.

उसी की बाइक से मंटू साथ में निकला था. वहीं इस मामले को लेकर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक और एक व्यक्ति के बीच पैसे को लेकर विवाद की जानकारी मिली है. पुलिस एफएसएल टीम के साथ मिलकर सभी बिंदु पर जांच कर रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा.

Loading

Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़