घात लगाकर अपराधियों ने गोली मार की एक व्यक्ति की हत्या 

PATNA DESK – राजधानी पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित दीवान मोहल्ला में आज बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. जिसके बाद गंभीर स्थिति में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना दीवान मोहल्ले में हुई, जब 50 वर्षीय शत्रुघ्न प्रसाद किसी निजी काम से बाहर निकले थे.

घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और नजदीक से कई गोलियां दाग दीं. गोली लगने के बाद वे वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़े. हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल शत्रुघ्न प्रसाद को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) ले जाया गया. लेकिन, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Add

वहीं सूचना मिलते ही खाजेकलां थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके को सील कर साक्ष्य जुटाए. प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी का मामला मान रही है. पुलिस परिवार वालों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि कोई ठोस सुराग मिल सके. स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से मोहल्ले में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे आए दिन छिटपुट झगड़े और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं और लोगों में भय का माहौल है. अब मृतक के परिजनों का रो-रो कर हाल-बेहाल है.

उन्होंने हत्या के पीछे पुराने विवादों का संदेह व्यक्त किया है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी तथा कड़ी सजा की मांग की है. इस मामले में सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घायल अवस्था में इलाज के दौरान पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनकी मौत हो गई है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Loading

11
Crime E-paper देश ब्रेकिंग न्यूज़