बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत ; परिवार में मातम

बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत ; परिवार में मातम

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के नगरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर तेज गति से जा रहे एक बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटने के कारण एक युवक की मौत हो गई. मृत युवक की पहचान नगरा थाना क्षेत्र निवासी तारकेश्वर साकेत 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार साह के रूप में की गई. इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बाइक से कहीं जा रहा था, उसी बीच तेज गति होने के कारण बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे एक बोर्ड से टकराकर पलट गई. इस दुर्घटना में रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हो गई.

Add

सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. बता दे कि सारण जिले में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. प्रतिदिन लोग सड़क हादसे का शिकार हो रहे हैं. वहीं तेज गति से बाइक चलाने के कारण भी आधिकाधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं. जैसा कि तेज गति के कारण बाइक पर नियंत्रण होने के कारण रवि की मौत हुई है.

Loading

71
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़