बेलवा जमीन कब्जा केस में विधायक पप्पू पांडेय को राहत, 3 जून तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

बेलवा जमीन कब्जा केस में विधायक पप्पू पांडेय को राहत, 3 जून तक गिरफ्तारी पर रोक बरकरार

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज के चर्चित बेलवा जमीन कब्जा मामले में जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय को फिलहाल अदालत से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को बरकरार रखा गया है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 जून को होगी। विधायक पर कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में करीब 16 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कराने, भू-माफियाओं को संरक्षण देने और विरोध करने वालों को धमकी देने का आरोप है. सुनवाई के दौरान पुलिस की ओर से कोर्ट में नए साक्ष्य और दस्तावेज प्रस्तुत किए गए. वहीं विधायक पक्ष के अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा के अस्वस्थ होने का हवाला देते हुए अदालत से समय की मांग की.

Add

कोर्ट ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए अगली तारीख 3 जून निर्धारित कर दी. तब तक विधायक की गिरफ्तारी पर रोक जारी रहेगी. मामला गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवा गांव से जुड़ा है, जहां जमीन कब्जा को लेकर पहले से प्राथमिकी दर्ज है. जांच एजेंसियां लगातार मामले की पड़ताल में जुटी हैं. राजनीतिक रूप से भी यह मामला काफी चर्चित बना हुआ है. पूर्व महासचिव अधिवक्ता संघ गोपालगंज शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि इस केस में पहले वरिष्ठ अधिवक्ता मनन मिश्रा ने पक्ष रखा था. फिलहाल उनके अस्वस्थ होने के कारण समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से कुछ नए मटेरियल भी कोर्ट में पेश किए गए हैं.

Loading

48
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़