ब्राउन शुगर व हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ; विशेष अभियान के तहत मोकामा में पटना पुलिस को मिली कामयाबी

ब्राउन शुगर व हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ; विशेष अभियान के तहत मोकामा में पटना पुलिस को मिली कामयाबी

PATNA DESK –  पटना पुलिस ने मोकामा में अवैध हथियार और ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और करीब 18 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है. यह कार्रवाई मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई. वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश पर मोकामा पुलिस ने यह कार्रवाई की. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बाढ़-1 राम कृष्ण कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने छापेमारी अभियान चलाया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोकामा के शंकरवार टोला स्थित एक मकान में नशे का कारोबार किया जा रहा है. सूचना के आधार पर 7 मई 2026 को पुलिस टीम ने शंकरवार टोला स्थित ‘कैला’ के मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से एक अवैध देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, करीब 18 ग्राम ब्राउन शुगर, 15 लाइटर, दो मोबाइल फोन और 5,130 रुपये नकद बरामद किए. आरोपियों की पहचान राजकुमार उर्फ कैला और किशन कुमार उर्फ धन्ना के रूप में हुई है.

Add

पुलिस के अनुसार दोनों आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं,पुलिस ने बताया कि राजकुमार उर्फ कैला के खिलाफ मोकामा थाने में मद्य निषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज हैं. वहीं किशन कुमार उर्फ धन्ना के खिलाफ फरवरी 2026 में शराबबंदी कानून, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय ड्रग सिंडिकेट की सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है,फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और मादक पदार्थों के मुख्य स्रोत का पता लगाया जा सके. मामले में नया कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़