सीएसपी संचालक को गोली मार अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम

सीएसपी संचालक को गोली मार अपराधियों ने लूट की घटना को दिया अंजाम

SIWAN DESK –   सिवान जिला के सराय थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मार लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना की सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस एवं वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हुए हुए हैं. वहीं गंभीर रूप से जख्मी संचालक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है. जख्मी सीएसपी संचालक सराय थाना क्षेत्र के नवका टोला निवासी स्व० सुदर्शन सिंह का पुत्र अशोक पटेल बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह बैंक से नकद राशि निकालकर अपने सीएसपी केन्द्र कल्याणपुर जा रहा था.  उसी दौरान कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा उसे गोली मारकर जख्मी कर दिया गया तथा नकद राशि लूट ली गई.

Add

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सराय थाना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया गया, तथा जख्मी को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक द्वारा गोरखपुर रेफर कर दिया गया. वहीं सूचना प्राप्त होते ही सिवान पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित संज्ञात लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना का त्वरित उद्भेदन एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया है. गठित SIT टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है तथा घटना से जुड़ी सभी बिन्दुओं की गहनता से जांच की जा रही है.

Loading

71
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़