देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा बनी बिहार की मानवी मधु ; पहली बार तीन ट्रासंजेंडर बने दरोगा

CHHAPRA DESK – देश की पहली ट्रांसजेंडर दारोगा बिहार से मानवी मधु बनी हैं. इस बार पहला अवसर है जब तीन ट्रांसजेंडर को दारोगा की वर्दी मिल रही है. जिन्होंने अपनी लगन और मेहनत से परीक्षा पास की है. बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BSSC) ने सब इंस्पेक्टर या दरोगा और सार्जेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. बीपीएसएससी दरोगा भर्ती रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकता है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए बिहार पुलिस में दरोगा के 1275 रिक्त पदों पर भर्ती होगी.

विदित हो कि बिहार पुलिस दरोगा भर्ती में तीन ट्रांसजेंडर का भी चयन हुआ है. इसमें से एक भागलपुर की रहने वाली ट्रांसजेंडर मानवी मधु भी हैं. वह साल 2022 में दरोगा बनने के लिए पटना आई थीं. एक समय था जब सामाजिक प्रताड़ना से तंग आकर वह घर से भाग गई थीं. अब वह दरोगा बनकर ट्रांसजेंडर्स के लिए काम करना चाहती हैं. बता दें कि दारोगा भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को हुई थी.

जबकि मुख्य परीक्षा 25 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 10 से 19 जून 2024 के बीच फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था. नोटिफिकेशन के अनुसार फिजिकल टेस्ट के लिए 7623 कैंडिडेट योग्य घोषित किए गए थे. जिसमें से 6788 कैंडिडेट ही फिजिकल टेस्ट के लिए उपस्थित हुए. 835 उम्मीदवारों ने फिजिकल टेस्ट छोड़ दिया.

Loading

48
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़