
CHHAPRA DESK – सारण जिले में एक खौफनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक किशोरी की अपहरण के बाद उसकी निर्मम हत्या किया गया है. उसका शव 12 दिन बाद गांव के चंवर से बरामद किया गया है. इस मामले में परिवार वालों का आरोप है कि हो रहो दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है. शव काफी सड़-गल भी गया है और कुत्ते भी नोंचकर खा चुके हैं. ऐसी स्थिति में पोस्टमार्टम और बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तु स्थिति की सही जानकारी हो पाएगी. मृत किशोरी की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के पिरौना मोती टोला निवासी मदन राय की 16 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना के बाद परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल से भेजा गया पीएमसीएच
शव काफी सड़ा-गला होने के और कुत्ते द्वारा नोंचकर खा जाने के कारण सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर सही तथ्य को निकाल पाना संभव नहीं था. जिसको देखते हुए उसे बेहतर जांच के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. जहां, शव का पोस्टमार्टम विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा किया गया. वहीं जांच के क्रम में अब सब की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर स्थित है. जिससे खुलासा होगा कि उसकी हत्या कैसे की गई है और हत्या के पहले दुष्कर्म भी किया गया है अथवा नहीं.

28 अप्रैल को गांव के ही कुछ लड़कों के द्वारा किया गया था अपहरण
उक्त किशोरी के परिवार वालों का कहना है क्या 28 अप्रैल को गांव के ही कुछ युवकों के द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया. काफी खोजबीन के बाद जब उन्हें ज्ञात हुआ कि गांव के ही कुछ लड़के उसे साथ लेकर गए हैं. तब उन लड़कों पर दबाव बनाए जाने लगा. लेकिन, वे लड़के टाल-मटोल करते रहे कि आज उसे बुला देंगे. कल उसे बुला देंगे. जिसके बाद उन लोगों के द्वारा इस घटना की प्राथमिकी गड़खा थाने में दर्ज कराई गई थी और पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी.

धीमी गति से चल रही जांच से मामला उलझा
बता दें कि 28 अप्रैल को गांव के ही कुछ लड़कियों के द्वारा पिंकी का अपहरण किया जाता है और एक-दो रोज दिन के बाद परिवार वाले उसके अपहरण की प्राथमिकी गड़खा थाना में दर्ज कराते हैं, लेकिन पुलिस की धीमी चाल से जांच पड़ताल के कारण कोई सार्थक रिजल्ट नहीं निकाला और पुलिस जांच कर ही रही थी तब तक 12 दिन बाद उसी किशोरी का सड़ा-गला शव गांव के ही चंवर से बरामद किया गया. जिसको लेकर परिवार वालों में खासा आक्रोश भी है. अगर पुलिस सही समय पर जांच पड़ताल करती तो शायद उसकी हत्या होने से पहले उसे बरामद कर लिया जाता.

![]()

