CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत सदर अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. चिकित्सक द्वारा उसे व्यक्ति को मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वाले शव लेकर फरार हो गए. वहीं इस घटना के बाद शव जैसे ही गांव पहुंचा गांव में हड़कंप मच गया. मृतक के घर पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गये और तरह-तरह की चर्चा की जाने लगी. बता दें कि मशरक थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से मौत का मामला लगातार सामने आते रहा है और इस व्यक्ति की मौत को भी संदिग्ध माना जा रहा है.

सूत्रों की माने तो वह व्यक्ति शराब का आदी था और शराब पीने के बाद ही उसकी स्थिति बिगड़ी थी. जिसके बाद स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से उसे छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान आज उसकी मौत हुई है. मौत के बाद परिवार वाले शव लेकर फरार हो गये और दाह-संस्कार करने चले गए. समाचार प्रेषण तक इस मामले में ना तो कोई बयान दर्ज हुआ है और ना ही कोई शिकायत हो पाई है. लेकिन, गांव में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. मृतक मशरक थाना क्षेत्र निवासी चंद्रमा महतो का पुत्र संतोष कुमार महतो बताया गया है.

![]()

