घर में घुसे प्रेमी ने पकड़ें जाने पर प्रेमिका के पिता को चाकू से मार कर मौत के घाट उतारा ; भाइयों पर भी किया जानलेवा हमला

 

CHHAPRA DESK सारण जिले के अमनौर थाना अंतर्गत खास पट्टी गांव से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुसे प्रेमी ने प्रेमिका के पिता और उसके भाइयों पर चाकू से हमला बोल दिया. उस दौरान उस सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के पिता के पेट में चाकू घोंप दिया जिसके कारण उसकी आंत निकल गई और मौके पर मौत हो गई. उस दौरान घर वालों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के खास पट्टी गांव निवासी सूरज महतो के पुत्र 50 वर्षीय पुत्र मोतीलाल महतो के रूप में हुई है.

वही गिरफ्तार प्रेमी स्थानीय निवासी रामबाबू महतो बताया गया है. परिजनों के अनुसार, देर रात सभी लोग घर में सोए हुए थे. रात में नींद खुली तो मोतीलाल महतो ने पाया कि घर में एक युवक घुस आया है जिसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसके द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया. शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य भी जग गये. खुद को छुड़ाने की कोशिश में उस युवक ने उनके पेट में ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया, जिससे मोतीलाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वही पकड़ने पहुंचे घर के अन्य सदस्य भी आंशिक रूप से घायल हुए हैं. वहीं परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही अमनौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं मृतक के बड़े भाई रामजी महतो ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से भी जुड़ा लग रहा है.

घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में अम्ल और थाना अध्यक्ष ने बताया कि मृतक के बड़े पुत्र के बयान पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है. वही मौके से हत्यारोपी रामबाबू महतो को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है. वहीं ग्रामीणों के अनुसार वह युवक रात्रि के करीब 1:30 बजे प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर में घुसा था, जहां पकड़े जाने पर उसके द्वारा प्रेमिका के पिता और भाइयों पर चाकू से हमला किया गया. उसे दौरान चाकू के गंभीर जख्म से मोतीलाल की मौत हो गई है.

Add

Loading

37
Crime E-paper चटपटी खबरें ब्रेकिंग न्यूज़