हत्या, लूट व डकैती जैसे संगीन मामलों में वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को पुलिस ने रायफल व जिंदा कारतूस के साथ दबोचा

हत्या, लूट व डकैती जैसे संगीन मामलों में वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को पुलिस ने रायफल व जिंदा कारतूस के साथ दबोचा

CHHAPRA DESK –   हत्या, लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन कांडो मे बीस वर्षों से फरार चल रहे अपराधी को अमनौर पुलिस ने हथियार के साथ दबोचने में सफलता हासिल किया है. गिरफ्तार किए गए अपराधी स्थानीय थाना क्षेत्र के हुसेपुर डबरा पार गांव निवासी गन्नी लाल राय का पुत्र डीएन राय उर्फ़ वासुदेव राय बताया गया है. हथियार के साथ कोई बड़ी योजना बनाने की गुप्त सूचना पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अमनौर एसटीएफ व डीआईयू टीम के संयुक्त कार्रवाई में थाना क्षेत्र के हुसेपुर डबरा पार छापेमारी कर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार बदमाश के निशानदेही पर मुर्गा फार्म में छापेमारी की गई जहां से एक राइफल, एक देसी कट्टा, बाइस जिंदा कारतूस, एक गोली रखने वाला बेल्ट, दो मोबाइल सहित अन्य समान को बरामद किया है. अमनौर पुलिस ने बताया है कि कारवाई कि जा रही है. पकड़ा गया बदमाश डीएन राय उर्फ़ वासुदेव राय पर अमनौर थाना सहित अन्य थानों में एक दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज है.

Loading

71
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़