
CHHAPRA DESK – सारण जिले में युवती एवं किशोरियों के खुदकुशी करने का मामला थम नहीं रहा. बता दें कि एक सप्ताह के अंदर चार लड़कियों के द्वारा खुदकुशी किया गया है. जिसमें कहीं ना कहीं प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. आज ताजा मामला जिले के पानापुर थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी रामाशीष रावत की 16 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी के द्वारा घर में फंदा लगाकर खुदकुशी किया गया है. बताया जाता है उसके माता-पिता दूसरे प्रदेश में रहते हैं. वह घर पर पट्टीदारों के साथ रहती थी. आज अपने कमरे में अचानक उसके द्वारा फांसी लगा ली गई. इस घटना की सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. इस संबंध में परिवार वाले घटना के कारणों से पूरी तरह अनभिज्ञ है.

बता दे कि बीते 5 अप्रैल को सारण जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत सिरिसिया रामपुर गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया था. जिसके बाद घर परिवार में कोहराम मच गया. मृत युवती स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरिसिया रामपुर गांव निवासी राजबली राम की 18 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी बताई गई थी. उसका शव घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटकते हुए पाया गया था.

वहीं 14 अप्रैल को जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरगौली पंचायत के दुमदुमा गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया था. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान अजमत हुसैन की 21 वर्षीय पुत्री सहाना खातून के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

वहीं, 14 अप्रैल की रात्रि छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत दहियांवा मोहल्ला में भी 18 वर्षीय एक युवती के द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किया गया था. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वाले शव लेकर फरार हो गए थे.

![]()

