लापता युवक का शव बरामद ; चाकू गोद कर की गई हत्या

लापता युवक का शव बरामद ; चाकू गोद कर की गई हत्या

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज जिले में बीती शाम से लापता युवक का शव आज चंवर से बरामद किया गया है. उसकी हत्या चाकू से गोदकर की गई है. उसके शरीर पर चाकू के कई जख्म के कई निशान बने हुए हैं. इस घटना की सूचना के बाद घर परिवार में रोना पीटना लग गया. बताया जाता है कि वह बीते शाम से लापता था. घटना जिले के विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के गुमानिया दियार विजयपुर चंवर की है. मृत युवक की पहचान कुचायकोट के रामपुर माधो बलुआ टोला निवासी 40 वर्षीय मोहन यादव के रूप में हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. इस संबंध में मृतक के परिवार वालों का कहना है कि बीती संध्या कुछ लोग उसे अपनी बाइक पर बैठा कर ले गए थे. जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा और आज उन्हें सूचना मिली कि उसकी चाकू गोदकर हत्या के बाद शव को चंवर में फेंका हुआ है. इस घटना का कारण पूर्व की दुश्मनी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. वहीं आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़