एलआईसी कार्यालय परिसर में अभिकर्ता से मारपीट ; रुपए छीनने का लगाया आरोप

एलआईसी कार्यालय परिसर में अभिकर्ता से मारपीट ; रुपए छीनने का लगाया आरोप

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत डाकबंगला रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के गेट पर एलआईसी अभिकर्ता के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है. जख्मी अभिकर्ता शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत नगीना सिंह कॉलोनी, काशी बाजार निवासी सूर्यदेव सिंह का पुत्र धर्मेंद्र सिंह बताया गया है. इस मामले में सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी अभिकर्ता के द्वारा बताया गया कि वह इंश्योरेंस का पैसा जमा करने के लिए एलआईसी कार्यालय जा रहा था.

Add

तभी गेट पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उमधा गांव निवासी सुमन सिंह उससे कुछ रुपए कर्ज मांगने लगा और नहीं देने पर वह मारपीट कर उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया और उनके पॉकेट से रुपए लेकर चला गया. इस मामले में उसके द्वारा नगर थाना को शिकायत की गई है. वहीं, इस विषय पर नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामला आपसी विवाद और मारपीट का है. मामले की जांच कराई जा रही है. वैसे प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है.

Loading

69
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़