महिला सशक्तिकरण से ही होगा समाज का सशक्त निर्माण : डॉ राहुल राज

महिला सशक्तिकरण से ही होगा समाज का सशक्त निर्माण : डॉ राहुल राज

CHHAPRA DESK – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सर्किट हाउस छपरा में महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा समाज में उनकी सशक्त भूमिका और उसके विस्तार हेतु विशेष महिला सशक्तिकरण व शिक्षिका सम्मान समारोह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया  कार्यक्रम की शुरुआत महिला सशक्तिकरण गीतों के द्वारा हैप्पी श्रीवास्तव, विनिता पाण्डेय, अर्चना सिन्हा ने किया  इस अवसर पर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ राहुल राज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज की उन्नति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है और उनके सम्मान एवं सशक्तिकरण के बिना समृद्ध समाज की कल्पना नहीं की जा सकती. कार्यक्रम के दौरान महिला शिक्षिकाओं के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया.

Add

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाएं निरंतर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, लेकिन कई बार उन्हें सामाजिक, पारिवारिक तथा कार्यस्थल से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इन समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास और सकारात्मक पहल की आवश्यकता है. इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण विषय पर भी व्यापक चर्चा की गई. सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ राज ने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, विज्ञान, खेल और सामाजिक कार्यों सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं. आवश्यकता इस बात की है कि महिलाएं आत्मविश्वास और शिक्षा के बल पर आगे बढ़ें तथा समाज में अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएं. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाएं समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को और अधिक प्रभावी ढंग से स्थापित कर सकती हैं.

इसके लिए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने, शिक्षा को प्राथमिकता देने तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया. महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर डॉ राहुल राज द्वारा कई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. उनके योगदान की सराहना करते हुए डॉ राज ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनका सशक्तिकरण ही एक स्वस्थ, प्रगतिशील और विकसित समाज की मजबूत नींव है. कार्यक्रम के अंत में महिला दिवस के अवसर पर भविष्य में आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की गई और उनसे निपटने के विभिन्न उपाय सुझाए गए. उन्होंने ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को अपनाने तथा एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया.

यह कार्यक्रम महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं को सामने लाने, उनके समाधान की दिशा में पहल करने तथा महिला सशक्तिकरण के संदेश को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने में सफल रहा. कार्यक्रम का सफ़ल संचालन कंचन सिंह, रवीना कुमारी, जुली शाही के द्वारा किया गया. आयोजित कार्यक्रम में प्रो डॉ आशा रानी, दीपा यादव, प्रीति कुमारी , शबनम आरा, गुड़िया कुमारी, रजनीकांत सिंह, प्रो नवलेश सिंह, पुनीत रंजन, प्रकाश कुमार सिंह, सुजीत कुमार समेत विश्वविद्यालय, कॉलेज, उच्च माध्यमिक एवं वित्त रहित विद्यालयों की सैकड़ों शिक्षिका बहनो ने सहभागिता दर्ज की.

 

Loading

78
E-paper Social ब्रेकिंग न्यूज़