ऑर्केस्ट्रा के पिकअप व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में नर्तकी समेत तीन की मौत ; एक दर्जन गंभीर

ऑर्केस्ट्रा के पिकअप व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में नर्तकी समेत तीन की मौत ; एक दर्जन गंभीर

 

CHHAPRA / SIWAN DESK –   सारण में दो दिनों के बाद पुनः एक ऑर्केस्ट्रा ग्रुप का वाहन दुर्घटना में एक नर्तकी समेत तीन की मौत मौके पर हो गई है. जबकि दर्जनभर लोग गंभीर स्थिति में रेफर किए गए हैं. जिनमें दो-तीन बाराती भी शामिल है. घटना छपरा-सिवान मुख्य मार्ग स्थित दाउदपुर थाना अंतर्गत बनवार ढाला पर हुई है. जहां आर्केस्ट्रा के अनियंत्रित पिकअप व ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं वाहन पर सवार एक नर्तकी समेत तीन ऑर्केस्ट्रा कर्मी की मौत मौके पर हुई है. वहीं इस दुर्घटना में घायल दर्जन भर लोगों को एकमा अस्पताल और फिर वहां से बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया. उनमें दो लोगों को सदर अस्पताल से भी पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Add

बताया जा रहा है कि सारण जिले के खैरा थानांतर्गत अफौर गांव निवासी अंकुर दान राय के बेटे की बारात उस्ती गांव गई थी. देर रात काफी बाराती घर लौट गए. वहीं रात भर ऑर्केस्ट्रा का प्रोग्राम चलने के बाद अल सुबह ऑर्केस्ट्रा कर्मी अपने पिकअप वैन से खैरा लौट रहे थे. जिन पर दो-तीन बाराती भी सवार हो गए थे. पिकअप जैसे ही बनवार ढाला पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसके स्टेरिंग में फंस गया. जबकि इस हादसे में नर्तकी समेत तीन लोगों की मौत मौके पर हो गई. वही दर्जनभर घायलों का इलाज जारी है.

बंगाल की रहने वाली नर्तकी सहित इनकी हुई है मौत

इस भीषण सड़क दुर्घटना में ऑर्केस्ट्रा कर्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव निवासी स्व ललन मांझी का 18 वर्षीय जितेंद्र कुमार मांझी, मुन्ना कुमार मांझी का 20 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार मांझी एवं नर्तकी की पहचान बंगाल निवासी सोंथा कुमारी के रूप में की गई है.

इनका चल रहा है उपचार

इस सड़क हादसे में खैरा थाना क्षेत्र के अफौर गांव निवासी नर्तकी 30 वर्षीय जया कुमारी, 29 वर्षीय अल्पना मंडल, सिवान जिला के सिसवन थाना अंतर्गत चैनपुर निवासी 20 वर्षीय पिंकी कुमारी, खैरा थाना क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय रघु कुमार, 30 वर्षीय मन्नु राय 20 वर्षीय विक्की कुमार, अनुज कुमार एवं गड़खा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी मनोज शर्मा का पुत्र कल्लु शर्मा एवं एक अज्ञात युवक शामिल है जिसमें कल और एक अज्ञात को सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया है.

Loading

381
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़