CHHAPRA DESK – सारण जिले में जहरीली शराब पीने से स्थिति बिगड़ने की घटनाएं पूरी तरह थम नहीं पाई है. आज भी एक युवक को गंभीर स्थिति में मशरक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति बिगड़ने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां फिलहाल उसका उपचार चल रहा है. सदर अस्पताल में उपचार के क्रम में उसको होश आया. उक्त युवक पानापुर थाना क्षेत्र के हरक पकड़ी गांव निवासी जितेंद्र प्रसाद का 23 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार बताया गया है. सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर अश्विनी कुमार के द्वारा उसका उपचार किया गया. उपचार के क्रम में उसके घर वालों ने बताया कि आज दोपहर में वह घर से बाहर निकाला था.

संध्या पहर उन लोगों को सूचना मिली कि वह बघार में अचेत स्थिति में पड़ा हुआ है. जिसके बाद वह लोग उसे उठाकर मशरक स्वास्थ्य केंद्र ले ले गये, जहां से उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. उस दौरान उसके आंख की रोशनी जाने की अफवाह उड़ती रही. लेकिन, होश आने पर जब रंजीत से बातचीत की गई तो पाया गया कि उसकी आंखों की दृष्टि सही है. उसके द्वारा बताया गया कि वह दो दिन पहले गांव में ही दारू पिया था. और आज खेत की तरफ ताड़ी पीने गया था. ताड़ी पीकर लौटने के दौरान उसे क्या हुआ पता नहीं. जब होश आया तो वह अस्पताल में था. उसे दिखाई दे रहा है.

![]()

