पटना से आई टीम ने सदर अस्पताल के स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं सुविधाओं का किया निरीक्षण

पटना से आई टीम ने सदर अस्पताल के स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं सुविधाओं का किया निरीक्षण

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल स्थित उपाधीक्षक कार्यालय में आज एक्सपर्ट एक्शन ग्रुप की समीक्षा बैठक जिला स्तर पर आयोजित की गई, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतकों, अस्पताल प्रबंधन, मानव संसाधन, आपातकालीन सेवाओं तथा विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक की अध्यक्षता अस्पताल प्रशासन की ओर से की गई तथा सभी संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर विशेष चर्चा एवं निर्देश दिए गए, जिनमें संस्थागत प्रसव एवं उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की समयबद्ध पहचान एवं रेफरल व्यवस्था को और सुदृढ़ करने एवं ऑपरेशन थिएटर सेवाओं, विशेषकर LSCS एवं अन्य आवश्यक शल्य सेवाओं के विस्तार हेतु चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया.

Add

वहीं अस्पताल में दवा उपलब्धता, जांच सेवाओं एवं मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने हेतु नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया. AASHA Programme, ANM एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा क्षेत्रीय कार्यों की नियमित समीक्षा एवं रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. वहीं इमरजेंसी, ट्रॉमा, पोस्टमार्टम, SNCU, लेबर रूम एवं अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं में उत्तरदायित्व एवं कार्य अनुशासन को सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया गया. वहींडिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं एवं ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रणाली की रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.

इसके साथ ही मरीजों एवं परिजनों के साथ बेहतर व्यवहार, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण एवं अस्पताल परिसर में व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया गया. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सभी विभागीय इकाइयों की नियमित समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाएगी तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा आदेश उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. अस्पताल प्रशासन ने कहा कि आम जनता को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

Loading

81
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़