
CHHAPRA DESK – सारण जिला के मांझी नगर पंचायत अंतर्गत दुर्गापुर गांव में दस वर्षीय बालक को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का प्रयास करने की शिकायत का एक मामला सामने आया है. किशोर झुलसकर गंभीर रूप से घायल हैं, जिसका उपचार चल रहा है. झुलसा बालक स्थानीय निवासी छठु साह का पुत्र विकास कुमार बताया जाता है. घटना में विकास का चेहरा और हाथ झुलस गया है. परिजनों द्वारा उसे तत्काल इलाज के लिए मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.
घटना को लेकर परिजनों ने गांव के ही एक अन्य बालक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है और इसकी शिकायत पुलिस से की है.

वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि बच्चे पटाखे के बारूद के साथ खेल रहे थे और माचिस जलाने के दौरान हादसा हो गया, जिससे विकास झुलस गया है. सूचना मिलने के बाद मांझी थाना पुलिस जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि पटाखे से हीं बच्चे के झुलसने की बात सामने आ रही है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है.

![]()

