प्रेम प्रसंग में डबल म’र्डर : प्रेमी-प्रेमिका को गो’ली मार’कर फें’का ; चुप्पी साधे मोहल्लेवासी

प्रेम प्रसंग में डबल म’र्डर : प्रेमी-प्रेमिका को गो’ली मार’कर फें’का ; चुप्पी साधे मोहल्लेवासी

PATNA DESK – पटना से सटे पालीगंज पुलिस ने गोली मारकर फेंके गये एक युवक और युवती का शव बरामद किया है. दोनों को गोली मारकर पालीगंज अनुमंडल स्थित खीरी मोर मंदारी गांव में खेत के पास फेंक दिया गया था. डबल मर्डर की खबर से इलाके में सनसनी मच गई. आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.

 

प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात आ रही सामने

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान पालीगंज इलाके के गौसगंज निवासी राजेंद्र कुमार (35) और युवती की पहचान पालीगंज इलाके के महेशपुर निवासी के रूप में हुई है. युवती की उम्र करीब 28 वर्ष बताया रहा है. पुलिस ने कहा कि प्रेम-प्रसंग की बात सामने आ रही है. राजेंद्र कुमार की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी. महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था.

घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ

पालीगंज अनुमंडल के डीएसपी प्रीतम कुमार ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है. घटनास्थल से दो खोखा बरामद हुआ है. हत्या किसने की, इसकी जांच की जा रही है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. दोनों लाशों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है. इधर, घटना के बाद ग्रामीण हैरान है. गांव के लोग इस मामले में कुछ भी बोलने से फिलहाल बचते नजर आ रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे.

Loading

54
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़