पूर्व के विवाद में की गई थी विकास तिवारी की गोली मार हत्या ; एक आरोपी गिरफ्तार

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कचहरी स्टेशन रेलवे कॉलोनी के समीप बीती रात हुई गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शक्तिनगर मोहल्ला निवासी प्रफुल्ल चौधरी के पुत्र संजीव चौधरी के रूप में की गई है. इस संबंध में सारण एसएसपी विनीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मंगलवार की रात छपरा कचहरी रेलवे कॉलोनी के पास अज्ञात अपराधियों ने विकास तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. एसएसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 राम पुकार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया.

Add
पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त संजीव चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अब तक के जांच मे हत्या की वजह पुराना आपसी विवाद बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व मुफस्सिल थाना अंतर्गत शक्ति नगर मोहल्ले में नाली को लेकर स्थानीय निवासी विकास तिवारी और अभियुक्त संजीव चौधरी के बीच विवाद हुआ था. उस दौरान विकास के द्वारा दाब से वार किए जाने की बात सामने आई है और उसी विवाद को लेकर इस हत्या को अंजाम दिया गया है.

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़