साई-शाह समाज के उत्थान को लेकर छपरा में मंथन ; सरकार से राजनीतिक भागीदारी की मांग

साई-शाह समाज के उत्थान को लेकर छपरा में मंथन ; सरकार से राजनीतिक भागीदारी की मांग

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के डाक बंगला रोड स्थित भिखारी ठाकुर आर्ट गैलरी सह प्रेक्षा गृह में रविवार को साई-शाह समाज द्वारा एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसमें समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक उत्थान को लेकर व्यापक चर्चा की गई। सम्मेलन में वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वर्षों से विभिन्न राजनीतिक दलों ने इस समाज से केवल वोट लेने का काम किया है, लेकिन इसके विकास और अधिकारों के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई. सम्मेलन को संबोधित करते हुए साई-शाह समाज के जिला अध्यक्ष इंजीनियर दानिश होसाम ने कहा कि यह समाज आज भी अपेक्षित और उपेक्षित स्थिति में जीवन यापन कर रहा है. उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज की मौजूदा समस्याओं का समाधान खोजने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ठोस योजना तैयार करना है. उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर आगे आने और शिक्षा, रोजगार तथा सामाजिक जागरूकता पर विशेष ध्यान देने की अपील की.

Add

भागलपुर से पहुंचे समाजसेवी एवं पूर्व मुखिया मोहम्मद कलामुद्दीन ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के समग्र विकास के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट करना है. उन्होंने कहा कि साई-शाह समाज आज भी सामाजिक और आर्थिक रूप से काफी पिछड़ा हुआ है तथा मेहनत-मजदूरी और छोटे रोजगार के सहारे जीवन यापन कर रहा है. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि इस समाज के विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए. इस अवसर पर कलाम मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव मो. मिट्ठू शाह ने कहा कि आजादी के 77 वर्षों बाद भी इस बिरादरी के हक में किसी ने गंभीरता से आवाज नहीं उठाई.

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस समुदाय को भी राजनीतिक भागीदारी में उचित स्थान मिले। उन्होंने सरकार से मांग की कि समाज के प्रतिनिधियों को विधानसभा, विधान परिषद और राज्यसभा जैसे महत्वपूर्ण सदनों में सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि समाज की आवाज नीति निर्माण तक पहुंच सके. सम्मेलन के उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि साई -शाह समाज लंबे समय से आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है. ऐसे में इस समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए सरकार को विशेष पहल करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाती है, तो समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सम्मानजनक जीवन का अवसर मिल सकेगा.


सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने सरकार से आग्रह किया कि साई-शाह समाज के उत्थान के लिए विशेष कल्याणकारी योजनाएं लागू की जाएं, ताकि समाज मुख्यधारा से जुड़ सके और विकास की नई दिशा प्राप्त कर सके। सम्मेलन में इस समुदाय के लोगों द्वारा अतिथियों को सम्मानित किया गया। एक दिवसीय साइंस का सम्मेलन में मोहम्मद शहाबुद्दीन साहब महासचिव, अध्यक्ष मोहम्मद शमीम साहब मोहम्मद असगर प्रखंड अध्यक्ष छपरा सदर, इंजीनियर शमशेर आलम – लहलादपुर प्रखंड अध्यक्ष, मजहर हुसैन प्रखंड अध्यक्ष नगरा, सफदर हुसैन, हाजी होसामुद्दीन, निजाम शाह सहित बड़ी संख्या में इस सम्मेलन में इस समुदाय के लोग उपस्थित थे.

Loading

77
E-paper Social