सती माई का पूजा करने जा रही महिला की सड़क हा’दसे में मौ’त ; परिजनों में को’हराम

CHHAPRA DESK –  सारण जिले का अमनौर थाना अंतर्गत बाजार के समीप अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत उपचार के दौरान हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के रिविलगंज थाना अंतर्गत देवरिया गांव निवासी दशरथ राम की 35 वर्ष की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दशरथ राम अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दो बाइक से अमनौर थाना अंतर्गत सती माई की पूजा करने जा रहे थे.

जहां अमनौर बाजार पर सामान खरीदने के बाद जैसे ही उनकी पत्नी बाइक पर बैठने के लिए सड़क पर आई, तभी किसी अनियंत्रित वाहन में उसे जोरदार टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद आनन-फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदर स्थल रेफर किया गया, जहां सदर अस्पताल पहुंचने के दौरान उसकी मौत हो गई.

सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराये जाने को लेकर कागजी कार्रवाई की जा रही थी.

Loading

57
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़