GOPALGANJ DESK – गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशी बतरहा गांव के पास हुई गोलीबारी में उत्तर प्रदेश का एक कुख्यात शराब तस्कर गोली लगने से जख्मी हो गया. जख्मी तस्कर की पहचान यूपी निवासी किशन कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने घायल तस्कर को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.

शराब की बड़ी खेप आने की मिली थी सूचना
पुलिस के अनुसार श्रीपुर थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बंशी बतरहा गांव के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की. उस दौरान पुलिस टीम को देखते ही तस्कर भागने लगे. जब पुलिस ने उन्हें रोकने क लिए वार्निंग दिया तो वे भागने के क्रम में फायरिंग करने लगे. जिसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली एक तस्कर किशन कुमार को लग गई. गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा तब पुलिस जवानों ने तुरंत उसे कब्जे में लिया और इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति, गंभीर बताई. वहीं शरीर में लगी गोली को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

![]()

