शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से एक मजदूर की मौत दो की हालत नाजुक

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के भोरे बाजार स्थित एक शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने गए एक मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई. जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसे स्थानीय लोगो के सहयोग से भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक मजदूर की स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.मृतक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के लच्छीचक गांव निवासी छोटेलाल सिंह के बेटे विशाल कुमार सिंह (25) के रूप में की गई है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है. घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है की भोरे निवासी बंधु प्रसाद, बगही रोड में अपने मकान का निर्माण कर रहे है.

जिसका निर्माण कार्य ठेकेदार कृष्णा के द्वारा कराया जा रहा था. देर शाम शौचालय की टंकी का सेंटरिंग खोलने उसके अंदर तीन लोग घुसे थे. अंदर काफी गैस भरा होने के कारण तीनों की हालत बिगडने लगी. उनके शोर मचाने पर किसी तरह उन्हें अंदर से बाहर निकाला गया. जहां से तुरंत ही उन्हें भोरे रेफरल अस्पताल लाया गया. जिसमें से डॉक्टर ने एक मजदूर विशाल कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल लोगों में बसदेवा पश्चिम टोला गांव के पलटू भगत के पुत्र कन्हैया भगत और राजघाट निवासी सुरेंद्र भगत के पुत्र नीतीश कुमार शामिल हैं.

Loading

42
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़