ट्रेन से हो रही शराब की तस्करी ; दूसरे दिन भी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

ट्रेन से हो रही शराब की तस्करी ; दूसरे दिन भी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

CHHAPRA DESK –  बिहार में शराबबंदी के बाद रेल मार्ग से शराब की तस्करी की जा रही है. यूपी से आने वाली ट्रेनों में तस्कर शराब की खेप लेकर बिहार पहुंच रहे हैं. जैसा कि बीते दिन ट्रेन से उतार कर रेलवे ट्रैक से होकर बाइक से शराब ढुलाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसके बाद पुलिस मुस्तैद हो गई है और आज लगातार दूसरे दिन भी ट्रेन से शराब की बारामदगी की गई है. छपरा जंक्शन पर आरपीएफ ने एक बार फिर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है. यह बरामदगी 04137 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के बी-वन कोच के शौचालय से लावारिस हालत में की गई.

Add

बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत 38,280 रुपये बताई जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट एस रामकृष्णन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईबी और सीडीएस टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई. तलाशी के दौरान कोच के शौचालय में संदिग्ध अवस्था में रखे बैग से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई हालांकि, तलाशी अभियान की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा.टीम मे में सीआईबी के बृज सुंदर, दिलीप कुमार तथा सीडीएस टीम के विशाल शामिल थे.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़