
CHHAPRA DESK – अगर आप बिस्किट खाने के शौकीन है या आपके बच्चे बिस्किट अधिक खाते हैं तो खाएं लेकिन जरा सावधान रहें. क्योंकि यह बिस्किट आपके स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो रहा है. आप जटिल बीमारियों से में फंस जाएंगे. क्योंकि, इस बिस्कुट में विषैला पदार्थ सल्फाइट SO2 की मात्र चार गुना अधिक है. जो कि आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा. फिलहाल लैब में जांच के उपरांत SOBISCO ब्रांड की HUM TUM क्रैकर्स को विषाक्त पाया गया है. जिसमें हानिकारक तत्व SO2 की मात्र चार गुना अधिक पाई गई है.

इस बात की जानकारी देते हुए सारण जिला सहायक अभिहित अधिकारी -सह-खाद्य संरक्षा अधिकारी -सह-अभिहित अधिकारी (सारण, सिवान, गोपालगंज) नारायण राम के द्वारा बताया गया कि SOBISCO ब्रांड की HUM TUM crackers Batch No-JU/C53 Manufacturing Date-21/10/2025 Exp Date-20/07/2026 बैच का बिस्किटका सैंपल J & K National Food Laboratory, Ghaziabad के द्वारा UNSAFE घोषित किया गया है. बता दें कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिला अंतर्गत लारनो प्रखंड में फूड इंस्पेक्टर के द्वारा बिस्किट का सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया था.

तत्पश्चात बिहार राज्यान्तर्गत से भी वर्णित उत्पाद का जाचोउपरांत Unsafe पाया गया है. साथ ही साथ HUM TUM Krackers (SOBICO)” Biscuit के सभी बैचो को अविलम्ब बिहार राज्य के छपरा, सिवान, गोपालगंज जिला के बाज़ारो से Withdrawal करना सुनिश्चित किये जाने का आदेश दिया गया है तथा इसकी सूचना अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराया जाने का निर्देश दिया गया है. यह बिस्किट M/s Sona Biscuits Limited, Hajipur Industrial Area, Vaishali में निर्माण किया जा रहा है.

![]()

