छपरा में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत ; दूसरे बाइक चालक की स्थिति गंभीर

Chhapra Desk- सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोना चौक के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत मौके पर हो गई. वहीं दूसरे बाइक चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. मृतक अमनौर थाना क्षेत्र के परसुरामपुर गांव निवासी हामिद हुसैन का पुत्र मोहम्मद हसनैन बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि उसी व की शादी ठीक हो गई थी और वह युवक बाइक से पटना जा रहा था.

तभी अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोना चौक के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक के साथ टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोहम्मद हसनैन की मौत मौके पर हो गई. वहीं इस दुर्घटना में दूसरा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परसा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर वालों में कोहराम मच गया. परिजन मौके पर पहुंचे और रोना पीटना लग गया. जबकि सूचना मिलने के बाद अमनौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. वहीं इस दुर्घटना के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बनी रही.

Loading

Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़