छपरा में लीची ने ले ली 13 वर्षीय चाचा और 10 वर्षीय भतीजे की जान

Chhapra Desk – छपरा में लीची ने 13 वर्षीय चाचा और 10 वर्षीय भतीजे की जान ले ली है। दोनो की मौत लीची तोड़ने के दौरान हुई है. मृत चाचा-भतीजा भेल्दी थाना क्षेत्र के इस्सेपुर बसोता गांव निवासी मोती लाल महतो के 13 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार एवं उसका 10 वर्षीय भतीज रोहित कुमार बताये गये हैं, जो कि राकेश महतो का पुत्र और मोतीलाल महतो का पौत्र है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि चाचा-भतीजा दोनों घर के बगल मकई के खेत स्थित लीची के पेड़ पर लीची तोड़ने गए थे. जहां अनियंत्रित होकर दोनों समीप के कुएं में गिर गये. जिसके कारण दोनों डूबने लगे. उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दोनों को कुएं से निकालने का प्रयास किया. लेकिन जब तक उन्हें कुएं से निकाला जाता तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.

इस घटना के बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं सूचना के बाद भेल्दी थाना पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Loading

E-paper ब्रेकिंग न्यूज़