Chhapra Desk – छपरा-सिवान रेलखंड के दाउदपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाला 61C लिछवी ट्रेन के खुलने के साथ ही ही एक युवती ने ट्रेन से छलांग लगा दी. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पीछे पीछे एक युवक ने भी ट्रेन से छलांग लगा दी. जिसके बाद माजरा समझते लोगों को देर नहीं लगी कि मामला प्रेमी युगल का है. बता दें कि सीतामढ़ी से प्रेमी युगल ने एक साथ जीने मरने की कसम खाकर लिक्षवी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी और दोनों दिल्ली जा रहे थे.

लेकिन अचानक उस युवती के मन में क्या आया कि वह ट्रेन से कूद गई. फिर क्या था उसका ट्रेन से कूद गया.युवती सीतामढ़ी जिला के चोराव गांव जाकिर मियां की पुत्री सबिना खातुन व युवक रवि शंकर बताया जाता है. थाना लाने के बाद दाउदपुर पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया. घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

उनकी शादी के लिए सहमति नहीं होने के कारण दोनों ने भागने का लिया था फैसला, पर लड़की को रास्ते में हुआ एहसास
प्रेमी युगल ने शादी की पारिवरिक सहमति नहीं मिलते देख एक योजना के तहत घर छोड़ दिल्ली जाने का फैसला किया था। दिल्ली पहुंचने के लिए ट्रेन भी पकड़ ली. मगर बाद में युवती को यह फैसला गलत लगा. वह युवक के साथ आगे जाने को तैयार नही थी. जबकि युवक उसे अपने साथ दिल्ली लेकर जाना चाह रहा था. जिसको देखकर युवती दुमदुमा ढ़ाला के समीप ट्रेन से कूद पड़ी. जिसके पीछे युवक भी कूद पड़ा. जिन्हें लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया.

![]()
