PATNA DESK – रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार की रात सरकारी हेलिकॉप्टर अगस्ता वेस्टलैंड क्रैश हो गया. जिससे चॉपर में मौजूद दोनों पायलट्स की मौत हो गई. इस घटना पर रायपुर के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार टेक्निकल फॉल्ट के कारण यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान चॉपर तेजी से जमीन से टकराया और क्षतिग्रस्त हो गया. रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर मौजूद हैं. देर रात तक हेलिकॉप्टर का मलबा हटाने का काम शुरू था.

एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने कहा कि इस दुर्घटना के कारण रूटीन फ्लाइट पर कोई असर नहीं रहेगा. सभी उड़ानें सामान्य रहेंगी. वहीं रायपुर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने हेलीकॉप्टर क्रैश की पुष्टि की है. रायपुर के एयरपोर्ट पर रात 9 बजकर 10 मिनट पर यह हादसा हुआ है. चॉपर के दो पायलट कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव फ्लाइंग प्रैक्टिस कर रहे थे. उसी वक्त अचानक ये हादसा हुआ है. क्रैश में दोनों पायलट की मौत हो गई.

कैप्टन पांडा ओडिशा के रहने वाले हैं. पिछले कुछ सालों से वे प्रदेश सरकार में सीनियर पायलट का काम कर रहे थे. जबकि कैप्टन श्रीवास्तव दिल्ली के रहने वाले थे. दोनों को रेस्क्यू टीम ने किसी तरह मलबे से बाहर निकाला गया और उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल हो चुके दोनों कैप्टन को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.

![]()
