मटन के शौकीनों के लिए यह गिरोह स्कॉर्पियो से देहाती बकरों की करता था चोरी ; बेतिया में मिलती थी अच्छी कीमत

मटन के शौकीनों के लिए यह गिरोह स्कॉर्पियो से देहाती बकरों की करता था चोरी ; बेतिया में मिलती थी अच्छी कीमत

VAISHALI DESK मटन खाने के शौकीन लोगों के लिए यह गिरोह स्कॉर्पियो से देहाती बकरों की चोरी करता था. छपरा एवं वैशाली के आसपास क्षेत्रों से बकरों की चोरी कर यह गिरोह अच्छी कीमत पर बेतिया ले जाकर बेचता था. इस बात का खुलासा करते हुए वैशाली पुलिस ने उस गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

पूछताछ के क्रम में पता चला कि यह गिरोह मटन के शौकीनों के लिए खासतौर से देसी नस्ल के बकरों की चोरी करता है. यह गिरोह देहाती क्षेत्रों में घूम-घूम कर बकरों की चोरी करता था और फिर उन्हें स्कॉर्पियो पर लेकर बेचने के लिए बेतिया चला जाता था.

देसी नस्ल के बकरों की है यहां अच्छी डिमांड

बताते चलें कि बेतिया में फॉर्म के बकरे से ज्यादा देहाती नस्ल के बकरों की डिमांड है. इन बकरों का मटन ज्यादा स्वादिष्ट होता है और देहाती नस्ल के बकरों की बिक्री भी आसानी से हो जाती है. यही कारण था कि यह गिरोह बेतिया के मटन शौकीनों के लिए बकरी चोरी करने वैशाली आता था. वहीं भगवानपुर थाना अध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि बकरा चोरी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर पकड़ा है.

चार चोरों की हुई गिरफ्तारी

बता दें कि पुलिस ने एक स्कॉर्पियो के साथ 25 बकरा बरामद किया गया है. यह सभी बकरे चोरी के हैं. पकड़े गए आरोपियों में दो बेतिया का और दो पटना का रहने वाला है. यह सभी बकरे की चोरी कर बेतिया स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे, जब इन्हें पकड़ा गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि वारिशपुर गांव में घूम-घूम कर बकरा का चोरी किया जा रहा था. तभी चोरो की स्कॉर्पियो खराब हो गई और स्कॉर्पियो के शीशा पर धूल और कीचड़ लगा देख कर स्थानीय लोगो को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बकरा चोर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चोरों में धर्मेंद्र कुमार एवं विकास कुमार सहित अन्य शामिल है.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़