पीटने से मन नहीं भरा तो कर दी युवक की गला दबाकर हत्या

पीटने से मन नहीं भरा तो कर दी युवक की गला दबाकर हत्या

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद एक युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृत युवक जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत झौंवा टोला गांव निवासी स्वर्गीय सिताब राय का 29 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती देर रात्रि अष्टयाम के दौरान लाउडस्पीकर बजाने को लेकर विवाद हुआ और मारपीट के दौरान उसकी गला दबा कर कुछ लोगों ने हत्या कर दी गई.

हालांकि गंभीर स्थिति में आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची अवतार नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

इस मामले में मृत युवक के परिजनों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के द्वारा जितेंद्र के साथ मारपीट करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है. इस मामले में उनके द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Loading

70
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़