नौ अपराधियों को पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

नौ अपराधियों को पुलिस ने हथियार व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

CHHAPRA DESK –   सारण पुलिस ने मुफस्सिल थानान्तर्गत अपराध की योजना बना रहे नौ अपराधियों को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. बता दें कि मुफस्सिल थाना को सूचना प्राप्त हुई कि फोरलेन जाने वाली सड़क के पुल के पास करकटनुमा घर में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियार के साथ एकत्रित होकर अपराध की योजना बना रहे है, एवं थाना क्षेत्र में कही बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है.उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष मुफस्सिल द्वारा टीम गठित कर उक्त बताए जगह पर पहुंचे. पुलिस टीम को देखकर 09 व्यक्ति भागने लगे, जिन्हें सशस्त्र बल की सहायता से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया तथा विधिवत तलाशी ली गई.

तलाशी के क्रम में उक्त के पास से देशी कट्टा-03, जिंदा कारतूस-06 एवं मोबाईल-05 बरामद किया गया. बरामद अग्नेयास्त्र, कारतूस एवं अन्य समानों को विधिवत जप्त करते हुए 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बरामद अग्नेयास्त्र एवं कारतूस के संबंध में कागजात की मांग करने पर सभी के द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. बरामद मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर सभी के द्वारा बताया गया कि सभी मोबाईल राहगीरो से छीने हुए है.

Add

इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-326/26 दर्ज किया गया हैं. वहीं अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.0 गिरफ्तार अपराधियों में मढौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी आदर्श कुमार द्विवेदी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामनगर नयका टोला निवासी बिक्की कुमार मांझी, राजा कुमार मांझी, रामनगर निरमोही टोला निवासी आकाश कुमार उर्फ प्रकाश राम, आकाश कुमार मांझी, रामनगर गढ़ देवी स्थान निवासी सुभम कुमार महतो, साहिल मिश्रा, अमरजीत कुमार महतो एवं भगवान बाजार थाना क्षेत्र के काशी बाजार निवासी करण कुमार डोम शामिल हैं. छापामारी टीम में मुफस्सिल थानाध्यक्ष एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़